September 14, 2026

बहुजन समाज पार्टी देहरादून की सोमवार को होगी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक, सेक्टर-बूथ कमेटियों के गठन और आगामी चुनावों की रणनीति पर होगा मंथन

0
1789281995084(1)-compressed

देहरादून: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जनपद देहरादून की ओर से आगामी 14 सितंबर 2026 (सोमवार) को पार्टी कार्यालय/अम्बेडकर भवन, GMS रोड, सेवलां कलां, देहरादून में प्रातः 11:00 बजे से एक अति महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए बसपा जिलाध्यक्ष के.पी. सिंह ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में पार्टी संगठन को सेक्टर और बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कमेटियों के गठन की समीक्षा करना है। इसके साथ ही, विधानसभा-वार संगठन की गतिविधियों, कार्यक्रमों और आगामी चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए ठोस राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

दिग्गज नेताओं की रहेगी गरिमामय उपस्थिति: इस कार्यकर्ता समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गयाचरण दिनकर जी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं, बसपा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी जी विशिष्ट अतिथि होंगे। बैठक में प्रदेश महासचिव एवं टिहरी लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी सतेंद्र सिंह जी तथा लोकसभा क्षेत्र टिहरी के प्रभारी अरुण कुमार जी की विशेष रूप से गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

इनकी उपस्थिति है अनिवार्य: जिलाध्यक्ष के.पी. सिंह ने जनपद के सभी संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। मीटिंग में निम्नलिखित की उपस्थिति अनिवार्य की गई है:

  • सभी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, प्रभारी तथा महासचिव
  • जिले के सभी पदाधिकारी
  • ज़ोन प्रभारी
  • जिला संयोजक, ओबीसी भाईचारा कमेटी
  • सभी विशेष आमंत्रित सदस्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed