August 24, 2026

ऋषिकेश: महापौर शंभू पासवान के जन्मदिन पर मिली विकास की सौगात, 24.68 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण

0
11f

ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश की ओर से महापौर शंभू पासवान के जन्मदिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों को विकास कार्य की सौगात दी गई। ट्रांजिट कैंप से जोशी वर्कशॉप तक करीब 24.68 लाख रुपये की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का विधिवत लोकार्पण किया गया।

लोकार्पण कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्षद एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान नागरिकों ने महापौर शंभू पासवान का पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और नगर में कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की।

महापौर शंभू पासवान ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य ऋषिकेश के प्रत्येक वार्ड में सड़क, जल निकासी, स्वच्छता सहित मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य केवल निर्माण कराना नहीं, बल्कि नागरिकों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि ट्रांजिट कैंप से जोशी वर्कशॉप तक इंटरलॉकिंग सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बरसात के दौरान होने वाली परेशानियों में भी कमी आएगी और क्षेत्र की सुंदरता में सुधार होगा। नगर निगम जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे भी जारी रखेगा।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने सड़क निर्माण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए नगर निगम एवं महापौर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि महापौर के नेतृत्व में ऋषिकेश में विकास, स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

बड़ी उत्साह से बनाया गया जन्मदिन

आईएसबीटी स्थित नगर निगम कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने महापौर का जन्मदिन बड़े उत्साह से मनाया जन्मदिन। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल,पूर्व कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम गढ़वाल,जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी आदि महिला मोर्चा के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान खिलाकर शुभकामनायें दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed