August 16, 2026

कांग्रेस की गलत नीतियों से देश पीछे रहा, सपा नहीं चाहती उत्तर प्रदेश समृद्ध और प्रदेशवासी आर्थिक रूप से सशक्त बनें: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

0
1003695553
प्रयागराज/ लखनऊ,15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रयागराज में पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने लंबे समय तक कांग्रेस की गलत नीतियों का परिणाम देखा है और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और आधुनिकता की नई दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
मौर्य ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण आजादी के बाद भारत अपनी क्षमता के अनुरूप विकास नहीं कर सका। जनता समझ गई है कि कौन विकास और आधुनिकता के साथ है और कौन हर सकारात्मक परिवर्तन का विरोध करता है।आजादी के बाद भारत के पास विकास के पर्याप्त अवसर और संसाधन थे, लेकिन तत्कालीन सरकारों की नीतियों के कारण देश अपनी वास्तविक क्षमता के अनुरूप आगे नहीं बढ़ सका।
उन्होंने कहा कि भारत, चीन और जापान के विकास की यात्रा को देखें तो स्पष्ट होता है कि भारत के पास भी आगे बढ़ने की अपार क्षमता थी। लेकिन लंबे समय तक देश में ऐसी नीतियां रहीं, जिनमें राष्ट्रहित और विकास से अधिक सत्ता को प्राथमिकता दी गई।
मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी की राजनीति भी विकास और आधुनिकता के बजाय विरोध की राजनीति तक सीमित रही है। जो राजनीतिक दल कभी कंप्यूटर और तकनीक का विरोध करता था वह आज डिजिटल भारत और आधुनिक भारत की उपलब्धियों पर सवाल उठाता है। सपा की राजनीति उत्तर प्रदेश को समृद्ध और प्रदेशवासियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की इच्छाशक्ति नहीं रखती। समाजवादी पार्टी का इतिहास आधुनिक तकनीक और बदलाव का विरोध करने वाला रहा है। जिस समय देश में कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी को लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता थी, उस समय सपा नेताओं ने इसका विरोध किया। समाजवादी पार्टी की राजनीति केवल स्वार्थ तक सीमित रही है। उत्तर प्रदेश में गौमाता और गौवंश की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि अगर कोई यह सोचता है कि उत्तर प्रदेश के अंदर किसी गौमाता या गौवंश की गर्दन पर खंजर चलेगा, तो यह असंभव है।गौवंश से प्राप्त दूध, गोबर और गोमूत्र की उपयोगिता को समझने तथा इनके माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता है। सरकार गौवंश संरक्षण से जुड़े प्रयासों के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।
मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत डिजिटल अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन सेवाओं और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में विश्व में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उत्तर प्रदेश भी इस परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।भाजपा की डबल इंजन सरकार उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सड़क, एक्सप्रेसवे, औद्योगिक विकास, निवेश, रोजगार, डिजिटल सेवाओं, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और गरीब कल्याण के क्षेत्र में व्यापक काम हुआ है। सरकार का लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश का प्रत्येक परिवार आर्थिक रूप से मजबूत हो और युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्राप्त हों।
मौर्य जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो नारी शक्ति से टकराएगा, वह राजनीति के क्षेत्र में मिट्टी में मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की शक्ति, सम्मान और अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed